उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे”संगठन सृजन अभियान”

संदीप प्रताप सिंह
मरदह।उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे”संगठन सृजन अभियान” व बूथ गठन को लेकर न्याय पंचायत सुलेमापुर देवकली के महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह बैठक को
संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नीतियों को कांग्रेस के अब तक के कार्यों को लोगों तक पहुचाएं और बताएं कि इस देश को विकाशशील बनाने में कांग्रेस का कितना बड़ा योगदान रहा है आगे उन्होंने बूथ गठन पर जोर देते हुए कहा कि लोगों की जन समस्याओं को जब तक हम नहीं सुनेंगे तब तक संगठन मजबूत हो ही नही सकता,जब आम लोगों की बातों को उनकी समस्या को सुनकर उनका कार्य कराएंगे तो खुद ब खुद लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे इस लिए आप सभी लोकल परेशानीयों को दुरुस्त करने का प्रयास करें तभी हमारा बूथ भी मजबूत होगा व संगठन भी उन्होंने सभी जनता जनार्दन को धन्यवाद देते हुए यह अपील किया कि कांग्रेस कमेटी से जुड़ कर आप मजबूत करें।प्रदेश व केंद्र सरकार पर ज़ोरदार हमला करते कहाँ कि आज देश की जनता की आवाज को सरकार दबा रही हैं प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूरी तरह सरकार असफल है, किसानों नौजवानों पर लाठी चार्ज कराकर उन्हें दोषी करार दें जेल में डाल दिया यह काफी निंदनीय है, आने वाले समय में देश की जनता इनको मांफ नहीं करेगी।इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ राहुल राजभर,जिलाध्यक्ष सुनील राम,पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय,जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, पीसीसी सदस्य डॉ जनक कुशवाहा,सतीश उपाध्याय, विभूति राम,महेंद्र राम,चंद्रिका सिंह,मोहन चौहान, झूमना शर्मा,बृजेश कुमार,मुकेश कुमार भारती,डॉ अवधेश भारती,मुन्ना राम,वीरेंद्र राम,राजकुमार राम, रविंदर राम,रामबचन सिंह,सर्वेश सिंह,वीरेंद्र सिंह,विद्याधर पांडेय, रुदल यादव,मौजनाथ गिरी, सूर्यनाथ सिंह,शेषनाथ दुबे, ओमप्रकाश राजभर ब्लॉक अध्यक्ष,अमन कुमार,विजय राव, रोहिततास सिंह,रामबली राम, प्रवीण सिह,गेेेलन सिह,अमन कुमार,विभूति राम, राजनाथ बौद्ध आदि लोग मौजूद रहे।
संदीप प्रताप सिंह
मोबाइल नंबर :- 9919660660, 9532222333