नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों के अनुरूप-सुधांशु शेखर

संदीप प्रताप सिंह
गाज़ीपुर lअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद34वर्षो से बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारत सरकार द्वारा लागू करने के महत्वपूर्ण कदम का हार्दिक स्वागत करती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुधांशु शेखर ने बताया कि इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से उच्च शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से परिवर्तन की अपेक्षा भारत का प्रबुद्ध नागरिक लंबे समय से कर रहा था। भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ज्ञान आधारित रोजगार मुख तकनीक युक्त तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक शिक्षा के अनुरूप सुधार की प्रतीक्षा आज पूर्ण हुई।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आम भारतीयों के उपयुक्त अपेक्षाओं के अनुरूप उतरेगी। भारतीय मूल्यों के अनुरूप तथा वैश्विक मानकों पर खरा उतरने की आवश्यकता देश की जनता कर रही थी। हम आशा करते हैं कि नई शिक्षा नीति भारतीय छात्र समुदाय के सपनों को पंख देगा सरकार को सुनिश्चित करना होगा। बिना किसी देर के नए सुधार जमीनी स्तर पर लागू करना होगा। शिक्षा नीति भारत के युवाओं के मन के अनुरूप है। यह परिवर्तन करोड़ो की संख्या वाले भारतीय छात्र समुदाय के सपनों को साकार करने में सक्षम होगी।
जिला सहसंयोजक सारँग राय ने कहा कि लम्बे समय के संघर्षों व शिक्षा व्यवस्था के भारतीयकरण को लेकर आंदोलनों के बाद विद्यार्थी परिषद को सफलता मिली है। 2002 में दिल्ली में ABVP द्वारा भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मांग के लिए देशव्यापी आंदोलन साक्षी है की परिषद द्वारा राष्ट्र व समाजहित मे किये गए कार्य व आंदोलन अंततः सफलता को प्राप्त हुए हैं।
जिले के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई। इस दौरान डॉ इंदीवररत्न पाठक,डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉ पूजा,अंकुर श्रीवास्तव,सूरज कुमार सिंह,डॉ कल्याणी सिंह,डॉ विश्वमोहन सिंह,शुभम साहू,अभिनव ,अमित,विशाल,दीपक,शास्वत,आशुतोष,चंद्रप्रकाश,सौरभ,प्रिंस,मनीष,अनमोल,शशांक सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सरकार को बधाई संदेश व धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे
संदीप प्रताप सिंह
मोबाइल नंबर- 9919660660, 9532222333