उत्तर प्रदेशग़ाज़ीपुर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मरदह बूथ 27 पर सफल आयोजन

संदीप प्रताप सिंह
गाज़ीपुर |मरदह भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप मे बूथ स्तर पर मनाया गया। जिसमे मरदह मंडल के बूथ 27 के कार्यकर्ता संदीप प्रताप सिंह के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण पटवा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला ओर उनके द्वारा बताये गये कार्यो पर चलने का आवाहन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह, बब्बन सिंह, भानु प्रताप सिंह, वरुण सिंह, बृजेश सिंह, प्रवीण सिंह, दीपक सिंह, मोनू खरवार, सोनू यादव, बिरजू चौहान, उपेंद्र चौहान, देव कुमार सिंह, रवि सिंह, संजीत सिंह, रामनिवास खरवार इत्यादि लोग मौजूद रहे |