राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत खरीफ फील्ड डे / किसान गोष्ठी खरीफ धान कलस्टर प्रदर्शन वर्ष 20 – 21 मरदह ब्लाक के चयनित किसानों को किया गया है धान हाइब्रिड बीज वितरण

संदीप प्रताप सिंह
गाज़ीपुर मरदह।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत खरीफ फील्ड डे / किसान गोष्ठी खरीफ धान कलस्टर प्रदर्शन वर्ष 20 – 21 मरदह ब्लाक के चयनित गोविन्दपुर कीरत,दुर्खुर्शी, सुलेमापुर देवकली,पृथ्वीपुर गांव के प्रगतिशील 65 किसानों को हाईब्रिड धान बीज प्रर्दशनी में चयनित किया गया है जिनको बीज वितरण किया जाना हैं।उप कृषि निदेशक मृत्युजंय सिंह की देखरेख में कृषि केन्द्र मुख्यालय पर पहुंचे 35 किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 किलो ग्राम धान तीन सौ रूपये किलो व 40 किलो ग्राम ढ़ैचा बीज 56 रुपये प्रति किलो ग्राम दिया गया।जिसमें 90 प्रतिशत किसानों को सरकार की तरफ से अनुदान मिलेगा।आगे तकनीकी सहायक मृत्युजंय सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक व तकनीकी की सहायता व पद्धति से खेती करते हुए किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफ़ा पा सकता है।आगे बताया कि कृषि सेवा केंद्र मरदह व गांव के किसान मित्र कृषि संबंधित हमेशा जानकारी हासिल ले सकते हैं।इस मौके पर एडीओ एजी नवनीत तिवारी,प्रदीप कुमार सिंह, शशिभूषण तिवारी,शिवविजय सिंह,शशीकान्त शर्मा,जितेन्द्र प्रसाद,चन्द्रजीत सेहरा, किसान अमरनाथ सिंह,जयप्रकाश नारायण,विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
संदीप प्रताप सिंह
मोबाइल नंबर -:9919660660, 9532222333